'तुलसी' और 'पार्वती' की फिर वापसी, इस बार एकता कपूर नहीं करण जौहर का स्मृति ईरानी संग कनेक्शन !
केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह इन प्लेटफॉर्म्स पर कभी राजनीतिक मुद्दों को लेकर पोस्ट करती हैं तो कभी अपनी एक्टिंग जगत की यादों को। एक बार फिर उन्होंने अपनी पुरानी फोटो शेयर कर अपनी एक्टिंग की दुनिया को याद किया। दरअसल स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो पोस्ट किया जिसमें उनके साथ फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस साक्षी तंवर नजर आ रही हैं। करण जौहर ने भी स्मृति ईरानी की तस्वीर पर कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
स्मृति ईरानी ने 15 साल पुरानी फोटो शेयर की है। ये फोटो उस दौरान की है जब वह साक्षी तंवर संग करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थी। उस वक्त वह एकता कपूर का सीरियल 'कभी सास भी कभी बहू थी' को लेकर काफी लोकप्रिय थीं। वहीं साक्षी तंवर 'कहानी घर घर की' को लेकर पहचान हासिल कर चुकी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











