स्मृति ईरानी ने बिल गेट्स के साथ तस्वीर की शेयर, कैप्शन में बोलीं- 'क्यूंकि बिल भी कभी बराती था...'

Smriti Irani Bill Gates: स्मृति ईरानी एक वक्त पर टीवी की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि अब वह राजनीति में भी अच्छा काम कर रही है। किसी के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आती है।
लेकिन अब हाल ही में स्मृति ईरानी ने माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स के साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और यह तस्वीर अनंत राधिका की शादी की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा कि "क्योंकि बिल भी कभी बाराती थे।"
अब स्मृति ईरानी के इस पोस्ट पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि दीदी बिल भर क्या। तो वही एक अन्य यूजर लिखता है कि माइक्रोसॉफ्ट के भी वक्त बदलते हैं। हालांकि स्मृति ईरानी की इस पोस्ट का कुछ लोगों ने तो मजाक भी उड़ा दिया।
हालांकि आपको बता दें की स्मृति ईरानी ने पहले भी बिल गेट्स के साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जहां पर कैप्शन में उन्होंने पढ़ाई को लेकर बात की थी और अक्सर एक्ट्रेस को कम पढ़े लिखे होने के चलते खूब ट्रोल किया जाता था। ट्रोलर्स को करारा जवाब देने के लिए उन्होंने इस पोस्ट को शेयर किया था।
दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स भी कॉलेज ड्रॉप आउट है और आज के समय में वह अरबपति होने के साथ-साथ अमेजॉन के संस्थापक जैफ बेजॉस के बाद दुनिया के दूसरे अमीर इंसान भी बन चुके हैं। अब स्मृति ईरानी की यह पोस्ट तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











