KARAARA: शाहरूख खान ने बताया कि इज़्जत से इज़्जत उतारते कैसे हैं
कहते हैं कि वक्त के साथ आदमी बहुत बदल जाए। लेकिन कुछ लोग ऐसा भी बदलते हैं कि अपने पुराने दिन बिल्कुल ही भूल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ स्मृति ईरानी के साथ। स्मृति ईरानी, राजकुमार राव और शाहरूख खान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2017) में शिरकत करने पहुंचे थे।
इस फेस्टिवल को होस्ट कर रहे थे राजकुमार राव। उन्होंने फिल्ममेकर माजिद मजीदी को स्टेज पर बुलाया तो कहा कि माजिद ईरानी हैं, जैसे स्मृति ईरानी हैं।

अब हुआ यूं कि स्मृति इरानी को अपने ऊपर किया गया ये छोटा सा मज़ाक सहन नहीं हुआ क्योंकि वो मंत्री जी हैं। तो जैसे ही वो स्टेज पर आईं, राजकुमार राव पर ताने कसना शुरू कर दिया।
पहले तो स्मृति ने कहा कि राजकुमार ने ये भी नहीं देखा कि वो एक मिनिस्टर पर ताना कस रहे हैं। इतना ही नहीं, स्मृति ने आगे कहा कि फिर भी मैंने बात हंसी में उड़ा दी क्योंकि हमारी सरकार, Intolerant नहीं है।
मैं ये भी बता दूं कि मैंने ये बता दिया कि मैंने ये मज़ाक सह लिया वरना लोग कल को कह देंगे कि भाजपा वालों ने राजकुमार राव के पैर तोड़ दिए। स्मृति राजकुमार राव के टूटे पैर पर चुटकुला मार रही थीं जो हाल ही में एक सेट पर हुई दुर्घटना के बाद हुआ था। इसके बावजूद वो इवेंट होस्ट कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications












