तापसी पन्नू की "थप्पड़" पर स्मृति ईरानी ने दिया जबरदस्त रिएक्शन, कहा- "ये फिल्म जरूर देखूंगी"

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आगामी फ़िल्म "थप्पड़" का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है और इसने दर्शकों के बीच अपार उत्साह पैदा कर दिया है। मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों के साथ मनोरंजन करने के बाद, थप्पड़ के साथ निर्देशक अपनी हैट्रिक पूरी करने के लिए तैयार हैं।

फ़िल्म के दमदार ट्रेलर को इंडस्ट्री और आम पब्लिक द्वारा तो सराहा ही जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है। स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जहां उन्होंने कहा है कि- यह एक ऐसी कहानी है जिसे मैं निश्चित रूप से देखूंगी।

Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने लिखा, "कितने लोग सोचते हैं "की मार पिटाई सिर्फ़ गरीब औरतों के ही पति करते है" .. कितने लोग मानते हैं "कि शिक्षित आदमी कभी हाथ नहीं उठता".. कितने लोग अपनी लड़कियों को अपनी बहुओं को कहते है "कोई बात नहीं बेटा ऐसा तो हमारे साथ भी हुआ है लेकिन देखो आज कितने खुश है".. मैं शायद निर्देशक की राजनीतिक विचारधारा का समर्थन न करूं या कुछ मुद्दों पर कुछ अभिनेताओं से असहमति व्यक्त कर सकती हूं, लेकिन यह एक ऐसी कहानी है जिसे मैं निश्चित रूप से देखूंगी और उम्मीद है कि लोग इसे अपने परिवारों के साथ देखेंगे। एक महिला को मारना ठीक नहीं है ... थप्पड़ भी नहीं ... बस एक थप्पड़ भी नहीं।"

इस प्रतिक्रिया पर फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा लिखते हैं, "माननीय महोदया, कई बार जब असहमति को नाजायज करार दिया जाता है, तो कहानी के प्रति आपकी मान्यता और फिल्म निर्माता की मंशा, राजनीतिक असहमति से ऊपर उठ जाती है। महोदया, मैं आपके इन स्नेहभरे शब्दों के लिए हार्दिक सम्मान और आभार व्यक्त करता हूं। फ़िल्म के तैयार होते ही इसे आपको दिखाना अद्भुत होगा और मैं आपकी सुविधा के अनुसार उपयुक्त समय का पता लगाने के लिए आपके ऑफिस से संपर्क साधने की कोशिश करूंगा। एक बार फिर से धन्यवाद मैडम।"

अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X