'Foetus बचा नहीं वरना..' स्मृति ईरानी ने एकता कपूर को दिखाया था गर्भपात का सबूत, अगले दिन काम पर बुलाया गया

smriti irani

Smriti Irani was called to work next day after miscarriage: अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाने के बाद घर-घर पॉपुलर हो गई थीं। स्मृति ईरानी इस सीरियल का हिस्सा सात सालों तक रही थीं। इसके बाद 2007 में उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने खुलासा किया है कि उन्हें गर्भपात के कुछ घंटों के बाद काम पर बुलाया गया था।

स्मृति ईरानी ने खुलासा किया कि उन्हें अच्छा नहीं महसूस हो रहा था और मेकर्स से उन्हें जाने देने के लिए कह रही थीं। लेकिन, जब तक उन्हें छोड़ा गया शाम हो चुकी थी। स्मृति ईरानी ने कहा- 'डॉक्टर ने सोनोग्राफी की सलाह दी थी। मैं रास्ते में थी तभी रक्तस्त्राव शुरू हो गया था और उस दिन काफी तेज बारिश हो रही थी। मैंने ऑटो को रोका और ड्राइवर को अस्पताल लेकर जाने के लिए कहा। अस्पताल पहुंचते ही नर्स ऑटोग्राफ लेने आ गई थी। ब्लीडिंग के दौरान मैं ऑटोग्राफ दे रही थी और नर्स से कहा- मुझे एडमिट कर लोगे, शायद मेरा गर्भपात हो गया है।'

स्मृति ईरानी ने नीलेश मिसरा के इंटरव्यू में इस किस्से को शेयर किया। साथ ही उन्होंने शेयर किया कि अगले ही दिन उन्हें प्रोडक्शन से फोन आया कि वो काम पर लौट जाएं। जब स्मृति ईरानी ने गर्भपात की जानकारी दी तो उनसे कहा गया- 'कोई नहीं 2 बजे की शिफ्ट में आ जाइए।' उस दौरान स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा रवि चोपड़ा की रामायण में सीता का किरदार निभा रही थीं।

रवि चोपड़ा ने कहा

रवि चोपड़ा ने कहा

एक तरफ एकता कपूर की बालाजी ने अगले ही दिन उन्हें वापस काम पर आने के लिए कहा था तो वहीं, रवि चोपड़ा ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। स्मृति ईरानी ने बताया- मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं 7 बजे की शिफ्ट में 8 बजे आ सकती हूं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुझे घर भी जाना होगा। लेकिन उन्होंने कहा- तुम्हारा दिमाग खराब है? एक बच्चे को खोना कैसा लगता है तुम जानती हो, तुम अभी इसी से गुजरी हो। कल आने की जरूरत नहीं है।'

क्योंकि के को-एक्टर्स ने भरे कान

क्योंकि के को-एक्टर्स ने भरे कान

स्मृति ईरानी ने आगे रवि चोपड़ा से कहा- 'रवि जी रविवार का एपिसोड है, सीता रिप्लेस नहीं हो सकती। लेकिन उन्होंने कहा- मैं कर लूंगा। साथ ही उन्होंने ये भी शेयर किया कि कैसे उनके शो 'क्योंकि' के को एक्टर्स ने प्रोड्यूसर के कान भरे थे कि उनका गर्भपात असली नहीं था।

भ्रूण बचा नहीं वरना...

भ्रूण बचा नहीं वरना...

स्मृति ईरानी ने ये खुलासा भी किया कि उन्होंने एकता कपूर को गर्भपात का सबूत दिखाया था जिसके बाद वो खुद असहज हो गई थीं। उन्होंने कहा- 'सामने वाले शख्स को समझ नहीं आया कि मैं इसलिए आई क्योंकि मुझे घर की ईएमआई के लिए पैसों की जरूरत थी। अगले दिन मैं सारे मेडिकल पेपर्स लेकर एकता के पास गई और कहा कि यह ड्रामा नहीं है। वो असहज हो गई और मुझे पेपर नहीं दिखाने के लिए कहा। मैंने उससे कहा- फीटस बचा नहीं वरना वो भी दिखा देती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X