स्मृति ईरानी की लेटेस्ट तस्वीर देख चौंके लोग, जरा सी बात पर गुस्से में आग बबूला दिखीं तुलसी!

Smriti Irani Latest Photo: अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी आज भी राजनीति से जुड़ी हस्तियों और मनोरंजन इंडस्ट्री के पुरानों दोस्तों के बीच काफी अच्छे से सामंजस्य बनाए हुए हैं। स्मृति ईरानी एक ऐसी नेता है जो आए दिन यूथ से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
अब एक बार फिर से स्मृति ईरानी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। स्मृति ईरानी की इस लेटेस्ट तस्वीर की बात करें तो ये उनके सेल्फी है जो कि उन्होंने एक सवाल के जवाब के रुप में शेयर की है।
इस तस्वीर में स्मृति ईरानी अपने चेहरे के एक्सप्रेशन से कैप्शन में लिखा सवाल का जवाब दे रही है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जब कोई आपसे पूछे आपका फ्राइडे प्लान क्या है।' केंद्रीय मंत्री का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर काफी दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे गुस्से वाला रिएक्श बता रहा है तो कोई बोरिंग तो कोई नंब।
लोकप्रिय अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रतिभाशाली हस्तियों में से एक हैं। एकता कपूर के हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक्टिंग करने के बाद स्मृति ने स्टारडम हासिल किया, जिसमें उन्होंने तुलसी वीरानी की मुख्य भूमिका निभाई।
उनके प्रदर्शन ने उन्हें रातोंरात प्रसिद्धि दिलाई और वह जल्द ही एक जाना-पहचाना नाम बन गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा क्योंकि उन्हें अपार पहचान मिली और उन्होंने कई प्रोजेक्ट किए। स्मृति ने तब राजनीति में रुचि विकसित की और वह अब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री हैं।


Click it and Unblock the Notifications