स्मृति ईरानी ने अमेठी मे नए घर में किया गृह प्रवेश, 15 हजार वर्गफीट के बंगले में है रामलला दरबार से लेकर...

Smriti Irani New House

Smriti Irani New House: पूर्व अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में नया घर खरीदा है। स्मृति ईरानी ने अपने इस नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की। स्मृति उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर अपना परचम बुलंद किया था और अब 2024 लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने यहां गृह प्रवेश भी कर लिया है।

स्मृति ईरानी ने अपने नए घर में हुई गृहप्रवेश की पूजा की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में वो पति जुबीन ईरानी के साथ हवन करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही तमाम नेटिजंस और सेलेब्स उन्हें नए घर के लिए बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी का ये घर बेहद खास और लग्जरी है। 15 हजार वर्गफीट के बंगले में रामलला दरबार से लेकर कॉन्फ्रेंस रूम तक काफी शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। स्मृति ईरानी ने सिर पर कलश रख कर अपने नए घर में प्रवेश किया और पूजा पाठ किया है।

दिलचस्प बात ये हैं कि स्मृति के आवास परिसर में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी आज होगी। सांसद स्मृति ईरानी परिवार के साथ शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करेंगी।

सांसद स्मृति ईरानी के गृह प्रवेश में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, केंद्रीय मंत्री दानिश आजाद, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ ही केंद्र प्रदेश सरकार के कई मंत्री और बड़े चेहरे शामिल होंगे।

Read more about: smriti irani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X