सौतेली बेटी की शादी में स्मृति ईरानी ने लाल साड़ी पहन किया खूब डांस, शंख बजाकर किया दामाद का स्वागत

Smriti irani

Smriti Irani Daughter Wedding Photos: राजस्थान एक बार फिर हाई-प्रोफाइल शादी का गवाह बना। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सौतेली बेटी शैनेल ईरानी की कनाडा में रहने वाले एडवोकेट अर्जुन भल्ला के साथ शादी हुई। स्मृति ईरानी की बेटी की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस ग्रैंड वेडिंग को शादी टच देने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया है।

बेटी की शादी में स्मृति ईरानी ने लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस दौरान स्मृति बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। विवाह समारोह के दौरान स्मृति ईरानी ने शंख बजाकर अपने दामाद का स्वागत किया और परिवार के लोगों के साथ जमकर डांस भी किया।

खींवसर फोर्ट

खींवसर फोर्ट

स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की शादी राजस्थान के खींवसर फोर्ट में की। शादी में बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज और दिग्गज नेताओं ने भी शिरकत की थी। एक्ट्रेस से नेता बनीं स्मृति ईरानी की एक तस्वीर सामने आई है, जो शादी में मौजूद बीजेपी लीडर तने सिंह सोधा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो के साथ नेता ने कैप्शन में लिखा, "आदरणीय श्रीमती स्मृति ईरानी जी की पुत्री के शादी समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं प्रेषित की।"

लाल साड़ी

लाल साड़ी

स्मृति ईरानी की बेटी ने भी शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा चुना था। वह रेड कलर के लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा अर्जुन भल्ला व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शाही शादी

शाही शादी

शैनेल ईरानी का विवाह समारोह बुधवार और बृहस्पतिवार को जोधपुर के निकट नागौर जिले में स्थित 16वीं सदी के खिमसर किले में हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य व करीबी मित्र शामिल हुए। शादी समारोह बुधवार को 'मेहंदी' और हल्दी लगाने जैसी रस्मों के साथ शुरू हुआ और रात के खाने के साथ संगीत और नृत्य कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ।

2021 में की सगाई

2021 में की सगाई

खिमसर किले के एक अधिकारी ने कहा कि शादी के कार्यक्रमों को लेकर किले में सभी इंतजाम कर लिए गए थे। यहां आए मेहमानों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए पूरी मेहनत की गई। शैनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला ने 2021 में सगाई की थी। इस फोटो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी डांस करती नजर आ रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X