..................... smriti irani gets emotional remembering sushant singh rajput shahid kapoor farzi sets record - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates: सुशांत को याद कर फिर भावुक हुईं स्मति ईरानी,शाहिद कपूर की फर्जी ने बनाया नया रिकॉर्ड

ENT Live Updates

Entertainment Live Updates: नए दिन की शुरुआत के साथ मनोरंजन गलियारा तमाम दिलचस्प खबरों से पटा हुआ है। जैकलीन के नाम जेल में बंद सुकेश की चिट्ठियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर से सुकेश ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड के लिए चिट्ठी लिखी है।

इसके साथ ही पाकिस्तान में एक बार फिर से शाहरुख खान को लेकर दीवानगी देखने को मिली है। हाल ही में बलूचिस्तान में कलाकारों के एक समूह ने पाकिस्तान के गदानी बीच पर रेत पर सुपरस्टार की तस्वीर बनाई। रशीदी कलाकार समूह के सदस्यों में से एक, समीर सौकत ने इंस्टाग्राम पर रेत कला की एक तस्वीर साझा की।

वहीं दूसरी ओर स्मृति ईरानी ने अपने शूटिंग के दिनों में हुए मिस्कैरेज के बारे में बताकर हर किसी को हैरान कर दिया है। ईरानी ने हाल ही में डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की शूटिंग के दिनों की एक असहज घटना को याद किया।

मनोरंजन की ऐसी ही दिलचस्प खबरों और पल पल के अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें फिल्मीबीट के इस लाइव ब्लॉग के साथ:

LIVE Feed
  • Mar 26, 2023 10:29 PM

    रमजान के महीने में Urfi Javed ने दिखा दिया अपना सबसे बोल्ड लुक, पहनी ऐसी चीज कि दिख गया सबकुछ

    Urfi Javed Video: हमेशा अपने अटपटे कपड़ों की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद हर बार लोगों को अपने आउटफिट से हैरान कर देती हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। एक्ट्रेस को यूं देखकर हर कोई दंग रह गया है। उर्फी जावेद ने तो इस बार बोल्डनेस की सारी हदों को ही पार कर दिया है, जिसे देखकर लोग भी काफी हैरान हो रहे हैं।

    रमजान के महीने में Urfi Javed ने दिखा दिया अपना सबसे बोल्ड लुक, पहनी ऐसी चीज कि दिख गया सबकुछ
  • Mar 26, 2023 9:41 PM

    Akanksha Dubey Video: मरने से पहले लाइव अकांक्षा दुबे ने किया था लाइव, फूट-फूटकर रोते हुए कही ये बात

    Akanksha Dubey Video: भोजपुरी सिनेमा जगत से आज काफी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली। सिर्फ 25 साल एक्ट्रेस वाराणसी के एक होटल के अंदर मृत पाई गई थीं। उनके निधन से कई लोगों को झटका लगा है। अभिनेत्री द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले, वो इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं और अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

    Akanksha Dubey Video: मरने से पहले लाइव अकांक्षा दुबे ने किया था लाइव, फूट-फूटकर रोते हुए कही ये बात
  • Mar 26, 2023 6:58 PM

    Anupamaa: अनुज के जाने के बाद अब अनुपमा को मिलेगा किसी और का सहारा, वीडियो देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

    Anupamaa New Promo: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों काफी इमोशनल मोड़ दिखाया जा रहा है। इस शो में अनुज अनुपमा से दूर चला गया है और हाल ही में शो के लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। जल्द ही अनुपमा की जिंदगी में कोई ऐसा शख्स आने वाला है, जो उसकी मुसीबतों को दूर कर देगा।

    Anupamaa: अनुज के जाने के बाद अब अनुपमा को मिलेगा किसी और का सहारा, वीडियो देखकर फैंस हुए एक्साइटेड
  • Mar 26, 2023 5:32 PM

    टीवी एक्टर Vivian Dsena ने छिपा कर रखी दो महीने की बेटी की खबर, पोल खुलने पर फैंस को लगा झटका

    Vivian Dsena Daughter: टीवी जगत के मशहूर एक्टर विवियन डिसेना को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विवियन की दो महीने की एक बेटी है, जिसके बारे में उन्होंने दुनियाभर से छिपा रखा है।

    टीवी एक्टर Vivian Dsena ने छिपा कर रखी दो महीने की बेटी की खबर, पोल खुलने पर फैंस को लगा झटका
  • Mar 26, 2023 1:04 PM

    Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, बनारस के होटल में मिला शव

    Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। इस बात पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत पर टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। आए दिन आकांक्षा दुबे के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते थे।

  • Mar 26, 2023 12:58 PM

    पत्नी और भाई पर नवाज ने ठोका 100 करोड़ की मानहानि का केस, बोले- आलिया पहले से शादीशुदा थी

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दिकी पिछले काफी समय से अपने बिगड़ते रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए थे तो वहीं लंबी खामोशी के बाद अब नवाजुद्दीन एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने आलिया सिद्दीकी और भाई पर मानहानि का केस ठोका है। बॉम्बे हाई कोर्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाई शम्सुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया सिद्दीकी के खिलाफ 100 करोड़ का केस दर्ज करवाया है।

  • Mar 26, 2023 11:07 AM

    शाहिद कपूर की फर्जी ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड, बन गई सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज

    शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की ओटीटी डेब्यू सीरीज ‘फर्जी’ को काफी पसंद किया गया है। वहीं इसी सीरीज ने एक नया मुकाम हासिल कर दिया है। कुल 37 मिलियन ऑडियंस के प्रोजेक्टेड टोटल के साथ ये सीरीज अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन वेब सीरीज बन गई है। इस साल की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई ‘फ़र्ज़ी’ में कपूर ने स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिमिनल की भूमिका निभाई थी जबकि सेतुपति एक ट्रिगर-हैप्पी कॉप के रोल में नजर आए थे।

  • Mar 26, 2023 11:01 AM

    पाकिस्तान की गदानी बीच पर छाए शाहरुख खान, फिर देखने को मिली ऐसी दीवानगी

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भौगोलिक सीमाओं को पार कर गई है। हाल ही में बलूचिस्तान में कलाकारों के एक समूह ने पाकिस्तान के गदानी बीच पर रेत पर सुपरस्टार की तस्वीर बनाई। रशीदी कलाकार समूह के सदस्यों में से एक, समीर सौकत ने इंस्टाग्राम पर रेत कला की एक तस्वीर साझा की।

    पाकिस्तान की गदानी बीच पर छाए शाहरुख खान, फिर देखने को मिली ऐसी दीवानगी
  • Mar 26, 2023 10:53 AM

    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुई स्मृति ईरानी ने कही ये बात

    स्मृति ईरानी ने सुशांत सिंह राजपूत को एक बार फिर याद किया है और याद कर वह बुरी तरह रो पड़ीं। स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से कहा था कि वह कभी खुद की जान लें। लेकिन जब एक्टर की मौत की खबर मिली तो टूट गई थीं। उन्हें तगड़ा झटका लगा था।

Read more about: ent live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X