अनुराग कश्यप और पायल घोष पर अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोली ये बात
पायल घोष ने कुछ समय पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया था और कहा था कि उन्होने उनका यौन शोषण किया था। इस मामले को लेकर कई लोगों के बयान सामने आएं है और कंगना रनौत भी पायल के सपोर्ट में आ गईं थीं। अब अनुराग कश्यप पर पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होने पायल घोष और अनुराग कश्यप के मामले को लेकर कमेंट किया है जिसको लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है और काफी चर्चा में हैं।
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महिला आयोग पर नजर रखती हैं और इसको लेकर वो काफी गंभीर रहती हैं। हाल ही में रिपब्लिक भारत को दिए गए इंटरव्यू में उन्होने कहा था कि.. 'मैं एक ऐसे संवैधानिक पद पर काम कर रहीं हूं जो राष्ट्रीय महिला आयोग के लिए काम करता है। इस पूरे मामले में खुद एनसीडब्ल्यू ने एक सार्वजनिक बयान दिया है, इसलिए इस संवैधानिक मामले में मेरा बोलना या विचार रखना पूरी तरह से गलत होगा।
पंजाब में फूंका गया कंगना रनौत का पुतला, एक्ट्रेस ने उड़ाया कांग्रेस का मजाक, बोलीं मैं मंत्री हूं?


Click it and Unblock the Notifications











