भंसाली को मिला स्मृति ईरानी का भरोसा..बिना किसी समस्या के रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' 1 ही दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज इसके पूरी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर राजपूत करणी सेना से बार-बार मिल रही धमकियों से संजय लीला भंसाली परेशान हैं।
हाल में वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम में बॉलीवुड और राजनैतिक दलों की हस्तियां भी शामिल हुई।इस दौरान करण जौहर और स्मृति ईरानी ने साथ में मंच साझा किया। इस दौरान करण जौहर स्मृति ईरानी से बात कर रहे थे।
देश की सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने से करण जौहर ने पूछा कि "फिल्म 'पद्मावती' जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन इस फिल्म को लेकर राजस्थान में समस्याएं पैदा की जा रही है। वहां पोस्टर्स जलाए जा रहे हैं और मैं जानता हूं कि ऐसी परिस्थिति में वहां डर का माहौल है। ऐसे में क्या आप को लगता है कि कोई रास्ता है जिससे फिल्ममेकर सुरक्षित महसूस कर सके?

इस पर स्मृति ईरानी ने कहा है कि "ये मेरे लिए दुर्भाग्य की बात है कि मुझे संजय लीला भंसाली जैसे क्रिएटिव शख्स के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। लेकिन मैं इस बात पर यकीन दिलाती हूं कि फिल्म रिलीज के समय कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में होगा। इतना ही नहीं राज्य सरकार भी इस बात का ख्याल रखेगी कि ऐसे कोई भी शरारती तत्व मौजूद न हो जो किसी भी प्रकार के बाधा डालें।मैं ये भी कहूंगी कि हमारे पास मीडिया बहुत ही चौकस है।इसलिए इस बात से संतुष्ट रहे कि हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ सही तरह से काम कर रहे हैं।सभी लोग व्यक्तिगत और निर्देशक के तौर पर आपके हक को सुरक्षित रखने में जुटे हुए हैं।
जाहिर है इस खबर से संजय लीला भंसाली को और पद्मावती का इंतजार कर रहे दर्शकों को जरुर राहत मिलेगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











