..................... smriti irani did this everday before off from home to work smriti irani latest selfi is all about prayer - Hindi Filmibeat

सुबह-सुबह घर से निकलीं स्मृति ईरानी, गाड़ी में बैठते ही करने लगी ये काम...

Smriti Irani

Smriti Irani Latest Photo: अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी आज भी राजनीति से जुड़ी हस्तियों और मनोरंजन इंडस्ट्री के पुरानों दोस्तों के बीच काफी अच्छे से सामंजस्य बनाए हुए हैं। स्मृति ईरानी एक ऐसी नेता है जो आए दिन यूथ से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

स्मृति ईरानी की लेटेस्ट तस्वीर

अब एक बार फिर से स्मृति ईरानी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। स्मृति ईरानी की इस लेटेस्ट तस्वीर की बात करें तो ये उनके सेल्फी है जो कि उन्होंने सुबह सुबह काम पर रवाना होते हुए अपनी गाड़ी में क्लिक की है।

कैप्शन में लिखी ये बात

सामने आई इस तस्वीर में स्मृति ईरानी खादी के कपड़े पहने काफी सिंपल अंदाज में दिखाई दे रही हैं उनके माथे पर टीका अलग ही चमक छोड़ रहा है। इसी टीके को स्मृति ईरानी ने फ्लॉन्ट किया है और उनका कैप्शन भी इसी से जुड़ा हुआ है। स्मृति ईरानी ने लिखा, 'दिन की शुरुआत एक प्रार्थना से करें... क्योंकि वही आपका ध्यान रखता है।'

वायरल हो रही है स्मृति ईरानी की तस्वीर

स्मृति ईरानी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही है। इसके साथ ही जहां तमाम नेटिजंस उनकी इस तस्वीर पर दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं तो वहीं तमाम सेलेब्स और लोग कमेंट सेक्शन में उन्हें गुड मॉर्निंग विश करते और उनके कैप्शन से सहमति जताते दिखाई दे रहे हैं।

नहीं देखा पीछे मुड़कर

लोकप्रिय अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रतिभाशाली हस्तियों में से एक हैं। एकता कपूर के हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक्टिंग करने के बाद स्मृति ने स्टारडम हासिल किया, जिसमें उन्होंने तुलसी वीरानी की मुख्य भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन ने उन्हें रातोंरात प्रसिद्धि दिलाई और वह जल्द ही एक जाना-पहचाना नाम बन गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा क्योंकि उन्हें अपार पहचान मिली और उन्होंने कई प्रोजेक्ट किए। स्मृति ने तब राजनीति में रुचि विकसित की और वह अब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री हैं।

Read more about: smriti irani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X