इस महल में बेटी की बारात का स्वागत करेंगी स्मृति ईरानी, करोड़ों खर्च कर बेटी को शाही अंदाज में करेंगी विदा

smriti irani

Shanelle Irani Wedding Venue: केंद्रीय मंत्री और टेलीविजन की मशूहर एक्ट्रेस रह चुकी स्मृति ईरानी बहुत जल्द बड़ी बेटी शेनेल ईरानी को विदा करने के लिए तैयार हैं। शेनेल ईरानी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और स्मृति अपनी लाडली को शाही अंदाज में विदा करेंगी।

शेनेल ईरानी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाते हुए अपने नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं।

सगाई

कुछ ही समय पहले शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला ने सगाई की थी जो कि काफी सुर्खियों में आ गई थी। वहीं अब ये कपल शादी करके नाई लाइफ शुरू करने के लिए तैयार है।

डेस्टिनेशन वेडिंग

दिलचस्प बात ये हैं कि तमाम सेलेब्स की तरह शेनेल के लिए भी राजस्थान के महल सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हैं।

हाई बजट वेडिंग

बेटी शेनेल ईरानी की शादी में स्मृति ईरानी ने पानी की तरह पैसा बहाया है। बेटी की शादी के लिए उन्होंने वेन्यू राजस्थान के इस 500 साल पुराने फोर्ट को चुना है।

लग्जरियस वेन्यू

जी हां शेनेल ईरानी नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ शादी रचाने जा रही हैं। शेनेल ईरानी की शादी के लिए इस फोर्ट को पूरी तरह 3d लाइट से सजा दिया गया है। ये वेडिंग वेन्यू राजस्थान के सबसे लग्जरियस वेन्यू में से एक है।

डेजर्ट सफारी

शेनेल ईरानी के इस वेडिंग वेन्यू का रॉयल लुक उनकी इस शादी को और भी ज्यादा ग्रैंड बना देगा। अर्जुन भल्ला और शेनेल ईरानी के गेस्ट इस शादी के दौरान डेजर्ट सफारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

शादी की तस्वीरों का इंतजार

साल 2021 में स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला के साथ सगाई रचाई थी। अब इंतजार है तो बस शेनेल ईरानी को दुल्हन बनता देखने का। फैंस इनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X