Smriti Irani का वीडियो आया सामने, Mika Singh संग ठुमके लगाती हुई आईं नजर, केमिस्ट्री देखकर...

Smriti Irani Video: कभी तुलसी वीरानी के नाम से मशहूर होकर घर-घर पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी आज एक राजनेता बनकर देश की सेवा करने में लगी हैं। लोग आज जानते हैं कि स्मृति ईरानी काफी अच्छी वक्ता हैं और उन्हें मोदी सरकार में कैबिनेट में जगह भी मिली थी। लेकिन यही स्मृति ईरानी कभी मॉडल भी थीं और उन्हीं दिनों का एक वीडियो उनका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
27 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में, सोशल मीडिया पर उनका एक बड़ा थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ सिंगर मीका सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 27 साल पुराना है। यह 1998 का मीका सिंह का म्यूजिक वीडियो है। इस वीडियो में स्मृति ईरानी 'सावन में लग गई आग' के 'बोलियां' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने उसी साल मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि, वो टॉप 10 तक तो पहुंच गई थीं लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाईं।
ब्यूटी पेजेंट में भी लिया था हिस्सा
ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के बाद उन्हें कई टीवी शोज ऑफर हुए। उन्होंने 2000 से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। लेकिन उन्हें प्रसिद्धि एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से मिली थी। इस शो में उन्होंने लगभग आठ साल तक काम किया। इसके अलावा उन्होंने और भी कई सीरियल्स में काम किया था।
स्मृति ईरानी का एक्टिंग करियर
2000 में, स्मृति ईरानी ने टीवी सीरीज 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से अपनी शुरुआत की। उन्होंने डीडी मेट्रो पर 'कविता' शो में भी काम किया। उनके पास लगातार पांच बार इंडियन टेलीविजन अकैडमी अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस, चार भारतीय टेली अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। लेकिन 2013 के जाते-जाते उन्होंने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया और अपने पॉलिटिकल करियर की ओर रुख कर लिया।
स्मृति ईरानी का पॉलिटिकल करियर
स्मृति ईरानी अपने एक्टिंग के पीक पर यानि 2003 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। वह 2004 में महाराष्ट्र युवा विंग की उपाध्यक्ष बनीं। 2010 में वो भाजपा महिला मोर्चा की अखिल भारतीय अध्यक्ष बनीं। 2011 में गुजरात से राज्य सभा के सदस्य के रूप में चुनी गईं। 2014 में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा। मानव संसाधन विकास मंत्री बनीं। उन्होंने कोयला और इस्पात समिति, आपदा प्रबंधन पर संसदीय मंच और शहरी विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया। 2016 में वो सरकार में कपड़ा मंत्री बनीं। 2019 में उन्हें 17वीं लोकसभा के लिए चुना गया, उन्हें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया। 2022 में वो यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर बनीं और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications