Video: स्मृति ईरानी ने ऋतिक रोशन के बराबर में खड़ी होकर की ऐसी गंदी हरकत! बुरी तरह कोस रहे हैं लोग

Smriti Irani troll

Smriti Irani Ignoring VIDEO: एक्टिंग से सत्ता तक के शीर्ष पर पहुंचे वाली स्मृति ईरानी अक्सर टेलीविजन और फिल्मी इवेंट्स में शिरकत करती दिखाई देती हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी आटीए अवॉर्ड नाइट में शिरकत करने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान स्मृति ईरानी ने कुछ ऐसी हरकत की है जिसके कारण सोशल मीडिया पर उन्हें काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्मृति ईरानी ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के साथ रेड कार्पेट पर पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक हसीना आती है और सभी से हाथ मिलाते हुए मुलाकात करती है। इस दौरान राकेश रोशन और ऋतिक रोशन महिला से हाथ मिलाते और प्यारी सी मुस्कुराट के साथ उनका अभिनंदन करते हैं। लेकिन स्मृति ईरानी महिला को इग्नोर करती दिखाई दे रही हैं और उनसे हाथ भी नहीं मिलाती हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स को स्मृति ईरानी का ये बर्ताब जरा भी पसंद नहीं आ रहा है और वो कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर क्लास लगाते दिखाई दे रहा है। वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने लिखा, "तुलसी अब केकटस बन गई"। एक और यूजर ने लिखा, "स्मृति ने उसे कैसे इग्नोर किया। अगर हाथ मिला लेती तो क्या चला जाता। गरीब महिला।" पूरा का पूरा कमेंट सेक्शन ऐसे ही कमेंट से पटा दिखाई दे रहा है।

लोकप्रिय अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रतिभाशाली हस्तियों में से एक हैं। एकता कपूर के हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक्टिंग करने के बाद स्मृति ने स्टारडम हासिल किया, जिसमें उन्होंने तुलसी वीरानी की मुख्य भूमिका निभाई।

उनके प्रदर्शन ने उन्हें रातोंरात प्रसिद्धि दिलाई और वह जल्द ही एक जाना-पहचाना नाम बन गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा क्योंकि उन्हें अपार पहचान मिली और उन्होंने कई प्रोजेक्ट किए। स्मृति ने तब राजनीति में रुचि विकसित की और वह अब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री हैं।

Read more about: smriti irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X