सौतन का नाम सुनते ही बुरी तरह भड़की स्मृति ईरानी, हाथ जोड़कर बोलीं- वो मुझसे 15 साल बड़ी है, उसे गटर में...

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री व टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी विरानी' की भूमिका निभाने के लिए मशहूर स्मृति ईरानी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने के लिए काफी मशहूर हैं। इसके साथ ही स्मृति अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए भी समय निकाल ही लेती है और उनके सीधे बातचीत करती हैं। स्मृति अपने फैंस के साथ जुड़ती रहती हैं और उनके सभी सवालों का काफी बिंदास अंदाज में जवाब देती हैं। आज हम आपको स्मृति ईरानी के एक थ्रोबैक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।
13 अगस्त 2023 उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन होस्ट किया। सेशन में उनसे किसी ने उनके पति की एक्स वाइफ को लेकर सवाल किया। अपनी राजनीति की तरह ही उन्होंने इस टेड़े सवाल का भी काफी शानदार तरीके से सीधा और सच्चा जवाब दे दिया और अब स्मृति का ये जबाव काफी तेजी से वायरल हुआ।
दरअसल, 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक यूजर ने स्मृति ईरानी से यह पूछने की हिम्मत की कि "क्या आपकी शादी आपके दोस्त के पति से हुई है?" यह सवाल अक्सर उनसे पूछा जाता है, ऐसे में स्मृति ने लिखा कि वह एक बार और सभी के लिए इसे सीधे रिकॉर्ड स्थापित करना चाहेंगी।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए जवाब में लिखा, "नहीं जी...मोना मुझसे 13 साल बड़ी हैं...इसलिए उनके मेरी 'बचपन की सहेली' होने का कोई सवाल ही नहीं है...वह पारिवारिक हैं, कोई राजनेता नहीं, इसलिए उन्हें इसमें मत घसीटो। मुझसे लड़ो, मुझसे बहस करो, मुझे नीचा दिखाओ, लेकिन अपने साथ एक ऐसे नागरिक को गटर में मत घसीटो, जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वह सम्मान की पात्र हैं।"
'आस्क मी एनीथिंग' करने के लिए स्मृति ईरानी की तारीफ भी की गई, क्योंकि यह पहले कभी किसी राजनेता द्वारा नहीं किया गया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हमेशा पहली बार होता है। उन्होंने अधिकांश सवालों का जवाब मजाकिया अंदाज में और बुद्धिमता के साथ दिया। एक फैन ने उनसे पूछा कि 'ईमानदार, स्पष्टवादी और पारदर्शी' होने के बावजूद वह राजनीति में कैसे सफल हैं?' तो स्मृति ने इसे 'प्योर लक' कहा।
एक्ट्रेस व राजनेता स्मृति ईरानी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2001 में पहले से शादीशुदा जुबिन ईरानी से शादी की थी। जुबिन की पहली पत्नी मोना से उन्हें एक बेटी शैनेल हैं, जिन्होंने फरवरी 2023 में शादी की थी। वहीं, स्मृति और जूबिन के दो बच्चे जोहर व ज़ोइश हैं। स्मृति की लव लाइफ के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि स्मृति ने ग्लैमर की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत 'मिस इंडिया' में हिस्सा लेकर की थी। उन्होंने 'कविता', 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'रामायण', 'थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान' और 'तीन बहूरानियां' सहित कई टीवी शोज में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
