VIDEO: 25 साल पहले जब स्मृति ईरानी ने बेझिझक होकर किया था ये काम, पीरियड्स के लिए...

Smriti Irani First Ad Video: केंद्रीय मंत्री और मशहूर अभिनेत्री रह चुकी स्मृति ईरानी आज भी सोशल मीडिया के जरिए अने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और एक से बढ़कर एक शानदार पोस्ट करती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से स्मृति ईरानी ने एक पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, स्मृति ईरानी अक्सर ही अपने फैंस के साथ अपनी पुराने यादें शेयर करती रहती हैं और खासकर के एक्टिंग के दिनों और शूटिंग से जुड़ी यादें। ऐसे ही उन्होंने इस बार भी किया है। इस बार स्मृति ईरानी ने अपने पहले एड का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।
स्मृति ईरानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये हैं कि पीरियड्स के मुद्दे को जहां आज भी टैबू समझा जाता है और लोग खुलकर इसपर बात करने से कतराते हैं ऐसे में 25 साल पहले बेझिझक होकर स्मृति ईरानी ने अपना ये पहला कमर्शियल शूट किया था। इसका जिक्र उन्होंने अपने कैप्शन में भी किया है।
आपको बता दें, स्मृति ईरानी ने एक पारसी बिजनेसमैन जुबिन ईरानी के साथ शादी की और दोनों जोहर नाम के एक बेटे और जोइश नाम की एक बेटी के प्राउड माता-पिता हैं। अभिनेत्री शैनेल की सौतेली मां भी है जो जुबिन ईरानी की मोना ईरानी से पिछली शादी से हुई बेटी है।
शोबिज की दुनिया में कदम रखने से पहले, स्मृति ईरानी 1998 में मिस इंडिया पेजेंट्री में भी एक प्रतिभागी थीं। इस दिग्गज स्टार ने 2000 में टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की और सफल शो में भाग लिया। स्मृति ने 'आतिश', 'हम हैं कल आज और कल', 'रामायण', 'विरुद्ध: हर रिश्ता एक कुरुक्षेत्र', 'मणिबेन डॉट कॉम' और 'थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान' जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में अपने अभिनय कौशल को साबित किया है।


Click it and Unblock the Notifications