स्मृति ईरानी का अधूरा काम सुप्रिया पाठक करेंगी पूरा
स्मृति ईरानी बहुत ही व्यस्त मंत्री हैं इसमें कोई दो राय नहीं हैं। लेकिन दर्शक उस वक्त बहुत ही ज़्यादा खुश हो गए थे जब उन्हें अपनी प्यारी तुलसी के बड़े परदे पर लौटने की खबर मिली थी। स्मृति ईरानी एक फिल्म में अभिषेक बच्चन की मां का किरदार निभाने वाली थी। फिल्म की शूटिंग भी स्मृति ने शुरू कर दी थी।

लेकिन हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपनी राजनैतिक व्यस्तता के कारण उमेश शुक्ला निर्देशित अभिषेक बच्चन व असिन स्टारर फिल्म 'ऑल इज वेल' छोड़ दी थी। स्मृति ईरानी को अब सुप्रिया पाठक ने रिप्लेस किया है जो कि अभिषेक बच्चन की मां का किरदार निभाएंगी।
स्मृति का इस प्रोजेक्ट को यूं अचानक छोड़ देना दिक्कत बन गया था लेकिन अब इस फैमिली ड्रामा की शूटिंग शुरू होने की तैयारी में हैं। हालांकि स्मृति ने काफी शूट कर ली थी लेकिन निर्माताओं के पास रिप्लेसमेंट के अलावा कोई विकल्प नहीं था। चर्चा थी कि तन्वी आजमी और शेफाली शाह से भी इस संबंध में बात की गई थी।
लेकिन फिलहाल तन्वी आजमी संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी में व्यस्त हैं और शेफाली शाह के भी अन्य कमिटमेंट्स थे। सुप्रिया को यह रोल पसंद आया और वह इसे करने के लिए उत्सुक थी। इस फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











