Smoking Video- सिगरेट के कश मारते हुए अरिजीत सिंह का वीडियो वायरल, फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस वक्त अरिजीत सिंह की आवाज जिस भी कंपोजीशन को छू लेती है वो हिट हो जाता है। उनका दौर है और लोग को उनको बेहद प्यार करते हैं। हालांकि कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि वो ट्रोल भी किए जाते हैं।
लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो सिगरेट पीते दिख रहे हैँ। सिगरेट के धुएं को हवा में उड़ाते अरिजीत इस दौरान किसी से बातें कर रहे हैं औ इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया गया है।
शायद ही इसके पहले किसी ने अरिजीत सिंह को सुट्टा मारते हुए देखा होगा। अरिजीत काफी सिंपल रहते हैं और देखा जाता है कि वो बिना किसी तामझाम के कहीं भी निकल जाते हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसी बातें
अरिजीत सिंह का वीडियो सामने आते ही लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''नया चावल है वो.. ठीक से सिगरेट भी नहीं पीना चाहता था....।'' एक ने लिखा, ''गलत बात है....कल खाना भी खा रहा था....ऐसे थोड़ी ना करना चाहिए पब्लिक में।'' एक ने लिखा, ''सुट्टा भी मारता है ये?'' एक ने लिखा, ''ऐसे दिखाते हैं जैसे कि कितना बड़ा है क्राइम कर रहा है वो।''
पहले भी हो चुके हैं ट्रोल
कुछ समय पहले अरिजीत का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान वो परफॉर्म कर रहे थे। अपने परफॉर्मेंस के ठीक बीच में अपने नाखून काटने का फैसला किया था। लोगों ने इस घटना को "अपमानजनक" कहा और सिंगर के नॉन प्रोफेशनल रवैये के लिए उन्हें ट्रोल किया था।
घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें अरिजीत को अपने बैंड के सदस्यों के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। उन्हें गाना गाते और नेल-कटर से अपने नाखून काटते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल आप देखिए सिगरेट पीते हुए अरिजीत सिंह का वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications