स्मिता को कुली में मेरी दुर्घटना का अंदेशा हो गया था: अमिताभ

अमिताभ ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वह गजब की महिला थीं। उन्हें मेरी दुर्घटना का अंदेशा हो गया था।" उन्होंने कहा, "कुली की शूटिंग के लिए 1982 में मैं बेंगलुरू में था। एक रात लगभग एक बजे राज के वक्त स्मिता का फोन आया। उसने कहा कि रात के वक्त आपको परेशान करने के लिए माफी चाहूंगी लेकिन..आप ठीक तो हैं। मैंने कहा..हां..इस पर स्मिता ने कहा कि उन्हें एक बुरा सपना आया था इसलिए मैंने सोचा कि आपका हाल पूछ लूं। और अगले ही दिन यह दुर्घटना हो गई। यह मेरे लिए अविश्वसनीय था।"
दरअसल, स्मिता के बेटे प्रतीक के बारे में छिड़ी चर्चा के दौरान अमिताभ ने यह बात कही। वह प्रतीक के साथ प्रकाश झा की फिल्म आकर्षण में काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











