..................... Smita Patil wanted to bid adieu like a suhagan her makeup artist deepak sawant revealed - Hindi Filmibeat

सुहागन बनकर आखिरी विदाई लेना चाहती थीं Smita Patil, खुद जताई थी इच्छा!

Smita Patil Last Wish: स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा की एक जानी-मानी हसीना हुआ करती थी। बॉलीवुड में उन्होंने मंडी और अर्ध सत्य जैसी शानदार फिल्मों में भी काम किया। लेकिन सिर्फ 31 साल की उम्र में बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने की कुछ ही दिन बाद में उनका निधन हो गया था। स्मिता पाटिल चाहती थी कि उनके मरने के बाद में उनकी विदाई सुहागन के तौर पर हो। जब वह जिंदा थी तो बार-बार अपनी मां और मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत से यही बात कहती रहती थी।

Smita Patil

दुल्हन की तरह आखरी बार विदा होना चाहती थीं स्मिता पाटिल

मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने यूट्यूब चैनल 'रील मीट्स रियल' पर पूजा सावंत को इंटरव्यू दिया था। साथ ही बताया था कि आखिर कैसे उन्होंने स्मिता पाटिल का आखिरी मेकअप किया था। दीपक सावंत कहते हैं कि "स्मिता पाटिल कई बार कहती रहती थी कि मुझे सुहागन बना कर ही विदा करना। मैं उनको डांट देता था कि ऐसी बातें मत करो। वह अपनी मां से भी ऐसी बात करती थी और उनकी मां भी उनको डांटती थी।"

बर्फ पर रखा था स्मिता पाटिल का शव

दीपक सावंत ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि किस तरीके से अस्मिता पाटिल का आखिरी मेकअप करने से पहले उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उनके आखिरी दिन को याद करते हुए दीपक ने बताया कि "उनके निधन के बाद में उनकी बहन शिकागो से आ रही थी और उनको आने में 2 से 3 दिन लगते। इस दौरान उनका शरीर बर्फ पर रख दिया गया था और काफी सूज गया था।"

रोते हुए किया स्मिता पाटिल का मेकअप

दीपक ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "उनकी मां ने मुझे एक मेकअप किट दी थी और कहा था कि स्मिता पाटिल की आखिरी इच्छा सुहागन बनकर जाने की ही थी। अमिताभ बच्चन और दूसरे लोग भी वहां पर बैठे हुए थे। मैं फूट-फूट कर रोने लग गया था और रोते हुए मैंने उनका मेकअप किया था। मैंने उनका आखिरी मेकअप किया था और उनके आखिरी दिन उनको बहुत ही खूबसूरत बनाया था।"

स्मिता पाटिल और राज बब्बर की शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्मिता पाटिल ने साल 1983 में मशहूर बॉलीवुड के अभिनेता राज बब्बर के साथ में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम प्रतीक बब्बर है। लेकिन 13 दिसंबर 1986 में प्रसव पीड़ा के दौरान स्मिता पाटिल की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद में राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा के साथ में रहने लग गए थे। नादिरा और राज बब्बर की 1975 में शादी हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम आर्य बब्बर और जूही बब्बर है।

Read more about: smita patil raj babbar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X