मिर्जापूर की फिल्म भी ऑस्कर में!

39 मिनट की इस फिल्म में दो लड़कियो पिंकी और घुतरू की सच्ची कहानी को दिखाया गया है। जो कि उत्तरप्रदेश कि मिर्जापुर जिले की लड़किया है। दोनों जब पैदा हुई तो उनके होंठ कटे हुए थे। उनका परिवार इतना पैसा नही दे सकता था कि उनकी छोटी सी सर्जरी करवाकर होठ ठीक करवाया जा सके। इसके कारण उन्हे समाज का तिरस्कार झेलना पड़ा।
भोजपुरी और हिंदी में बनी इस फिल्म में मिर्जापुर से लेकर वाराणसी के जी उस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी अस्पताल तक का सफर दिखाया गया है। उन दोनों लड़कियो के होठ की सर्जरी जिस प्लास्टिक सर्जन द्धारा मुफ्त में की गई वे स्माइल ट्रेन नाम के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर है। यह संस्था इस तरह के बच्चों की मुफ्त में सर्जरी करती है।
सर्जरी के बाद अब पिंकी और घुतरू खुलकर हंस सकती है। पिंकी व उसके माता पिता को ऑस्कर पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस फिल्म का निर्माण सैन फ्रांसिस्को के दस्तावेज फिल्म निर्माता मेगन मिलान ने किया है। फिल्म का संगीत भारतीय गिटारवादक आर प्रसन्ना ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











