स्माइल पिंकी करेगी चुनाव प्रचार
ऑस्कर जीतने वाली फिल्म स्माइल पिंकी से चर्चा में आई पिंकी सोनकर को अब चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है। आगामी लोक सभी चुनाव में राष्ट्रिय दलित फ्रंट ने उसे प्रचार के लिए साइन किया है।
राष्ट्रिय दलित फ्रंट के महासचिव उदित राज ने कहा कि पिंकी के जरिए हम मायावती के दलित विरोधी चेहरे को सामने लाएंगे।
राज ने यह भी कहा, '' पिंकी एक दलित लड़की है और वह जानती है कि दलित समाज को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव के दौरान पिंकी उन समस्याओं को लोगो के सामने रखेगी।"
उन्होंने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्लमडॉग के बाल कलाकारों को जहां महाराष्ट्र सरकार ने फ्लैट दिए है वही मायावती ने पिंकी के लिए कुछ भी नही किया है।
अगर राष्ट्रिय दलित फ्रंट की बात की जाए तो आगामी लोकसभा चुनावों में राम विलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी असकी अगुवाई कर रही है।
उदित के मुताबिक, 'हम पहले ही मिर्जापुर जिले में पिंकी के गांव रामपुर डबई जाकर न सिर्फ उसे पांच हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं, बल्कि पार्टी की बैठकों में पिंकी को पेश करने के लिए उसके मां-बाप की अनुमति भी ले चुके हैं।'
फ्रंट में उदितराज की इंडियन जस्टिस पार्टी के अलावा केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जैसे दल शामिल हैं। इसका गठन दलितों को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने के लिए किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











