छोटा बजट हुआ हिट, साल 2013 छोटी फिल्मों के नाम!
बॉलीवुड का ये साल यानी 2013 छोटी फिल्मों के नाम रहा। छोटे बजट की फिल्मों को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया और छोटे बजट की फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रहीं। कई बड़े बजट की और बड़े सितारों से सजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं और पिट गयीं वहीं छोटे बजट की फिल्मों ने अपने बजट से ज्यादा कमाई करके ये साल छोटे बजट की फिल्मों के नाम कर दिया। इस साल कई नये कलाकारों की छोटे बजट की फिल्में रिलीज हुईं जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करके गयीं। नये कलाकारों के होने के बावजूद इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस पाया और अच्छी कमाई की। ये सभी फिल्में छोटे शहरों में रह रहे लोगों की की कहानियों और उनकी जिंदगी से प्रेरित थीं। और इन्हीं कहानियों ने लोगों को काफी आकर्षित किया।
इन छोटे बजट की फिल्मों में फुकरे, काई पो छे, मेरे डैड की मारूती, चश्मे बद्दूर जैसी कई फिल्में शमिल हैं। भले ही इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई नहीं और ना ही ये सुपर हिट साबित हुईं लेकिन इन फिल्मों ने अपने बजट से ज्यादा कमाई करके खुद को हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया। लंचबॉक्स जैसी छोटे बजट की फिल्म को ऑस्कर्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया। इन फिल्मों में छोटो शहर की बहुत ही प्यार भरी और इमोशनल कहानियों को शामिल किया गया जिन्होंने दर्शकों को कहीं ना कहीं खुद से जोड़ लिया। दर्शकों को लगा कि जैसे वो अपने आस पास के लोगों की ही कहानी परदे पर देख रहे हों। इसलिए इन फिल्मों को एक अच्छा रिस्पॉंस मिला।
पिछले साल एक्सेल एंटरटेनमेंट की जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी छोटे बजट की फिल्म ने काफी अच्छी कमाई करके बॉलीवुड निर्देशकों को ये साबित किया कि छोटे बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर सकती हैं। आमिर खान की तलाश फिल्म भी काफी छोटे बजट की फिल्म थी लेकिन इसे भी अच्छा रिस्पॉंस मिला। आइये देखते हैं इस साल कौन कौन सी छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।


Click it and Unblock the Notifications