स्लमगर्ल रूबीना को मिला नया घर

By Staff

ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' मे नायिका लतिका के बचपन का किरदार निभाने वाली दस साल की रूबीना अली कुरैशी बहुत जल्द अपने नए घर में रहने जा रही है। वेबसाइट 'डेलीएक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म के निर्देशक डैनी बॉयल द्वारा गठित 'जय हो न्यास' ने रूबीना के परिवार वालों को एक नया फ्लैट खरीद कर दिया है।

रूबीना के एजेंट के मुताबिक इस बाल कलाकार को फिल्म और किताब से करीब 145,000 डॉलर की संपत्ति हासिल हुई है। फिलहाल वह झुग्गी बस्ती में अपने परिवार वालों के साथ रह रही है।

रूबीना ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 10 वर्षीय रूबीना को उसकी आत्मकथा 'स्लमगर्ल ड्रीमिंग' के लिए अग्रिम तौर पर 32,568 डॉलर की राशि प्राप्त हुई है। उसे रॉयल्टी के रूप में अप्रैल तक 81,420 डॉलर की राशि मिलने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X