स्लमडॉग की रुबीना को 'बेच' रहे थे!
स्लमडॉग मिलिनयर से चर्चा में आने वाली बाल कलाकार रूबिना अली के पिता उसे पैसों के लालच में बेचने जा रहे थे। एक स्टिंग आपरेशन में इसका खुलासा हुआ है।
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड डॉट को डॉट यूके' के संवाददताओं ने स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें दिखाया गया कि नौ वर्षीय रुबीना के पिता रफीक कुरैशी झुग्गी की जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए अपनी बेटी को किसी अन्य को गोद देने के लिए दो लाख पाउंड की मांग कर रहे हैं।
वेबसाइट के संवाददाताओं ने दुबई के शेख के रूप में कुरैशी से संपर्क किया था। कुरैशी ने कहा कि वह जानते हैं कि उनके लिए अच्छा क्या है। उसने कहा कि वह अपने परिवार और रुबीना का भविष्य देख रहे हैं।
रफीक ने कहा कि फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से उसे कुछ नहीं मिला। उसने शेख की भूमिका में पहुंचे संवाददाताओं से कहा कि रुबीना खास है। उसने कहा, "रबीना समान्य बच्ची नहीं है। यह ऑस्कर वाली बच्ची है।"


Click it and Unblock the Notifications











