..................... 'Slumdog... ' becomes top Indian grosser at U.S. | जोधा अकबर को पछाड़ा 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने - Hindi Filmibeat

जोधा अकबर को पछाड़ा 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने

By Staff

Slumdog Millionaire
भारतीय उपन्यास 'क्यू एंड ए' पर आधारित फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेर' इन दिनों अमेरिका में सुर्खियों में है। बॉक्स आफिस पर इस फिल्म ने लाखों डॉलर की कमाई की है।

नार्थ अमेरिकन बॉक्स आफिस पर 'स्लमडॉग मिलियनेर' ने 38 लाख डॉलर की कमाई की है। इस फिल्म ने अमेरिका में सबसे कमाई करने वाली भारतीय फिल्म 'जोधा अकबर' को पछाड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर 'जोधा अकबर' ने 34 लाख डॉलर की कमाई की थी।

फिल्म की कहानी एक ऐसे गरीब भारतीय किशोर की है जो 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसे शो में जैकपाट जीता लेता है लेकिन उस पर आरोप लगाया जाता है कि उसने धोखाधड़ी की है।

फिल्म का निर्माण ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉएल ने किया है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और इरफान खान हैं। वहीं मुख्य भूमिका ब्रिटेन के 18 वर्षीय युवा अभिनेता देव पटेल ने निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X