'स्लमडॉग मिलियनेयर' दिल्ली में टैक्स फ्री!

इस बारे में शीला दीक्षित ने कहा, " अलग-अलग श्रेणियों में आठ ऑस्कर जीत कर इस फिल्म ने एक विशेष ऊंचाई हासिल की है। इस तरह इसने भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में एक नया इतिहास कायम किया है।"
ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉएल के निर्देशन में बनी स्लमडॉग में मुम्बई के झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक लड़के की कहानी है। फिल्म में बालीवुड के सितारे अनिल कपूर, इरफान खान, संजय मांजरेकर, सौरभ शुक्ला के अलावा मुम्बई के स्लम के बच्चो ने भी काम किया है।
इस फिल्म में भारतीय मूल के अमरीकी अभिनेता देव पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications