स्लमडॉग के ऑस्कर जीतने की संभावना!

लॉस एंजेलिस में रविवार शाम अनिल कपूर, इरफान खान, देव पटेल और फ्राइडा पिंटो को ओवर ऑल कास्ट के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अनिल कपूर ने कहा कि इस पुरस्कार का मिलना अविश्वसनीय है। भारत के संदर्भ में यह ऐतिहासिक है।
'स्लमडॉग मिलियनेयर' टीम की ओर से सम्मान ग्रहण करते हुए अनिल कपूर ने इसे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले उन बच्चों को
समर्पित कर दिया, जिन्हें फिल्म में दिखाया गया है।
इसके अलावा फिल्म के निर्माता को शनिवार को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका की ओर से भी शीर्ष सम्मान दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
anil kapoor अनिल कपूर इरफान खान डैनी बॉयल देव पटेल फ्राइडा पिंटो स्लमडॉग मिलियनेयर danny boyle dev patel freida pinto slumdog millionaire


Click it and Unblock the Notifications