स्लमडॉग ..पर करोड़ो डॉलर का सट्टा
ऑस्कर के लिए नामांकित मुंबई पर फिल्माई गई ब्रिटेन के फिल्मकार डैनी बॉएल की फिल्म ?स्लमडॉग मिलियनेर? ने भारत के सट्टा बाजार में तेजी ला दी है।
इस फिल्म के ऑस्कर जीतने की संभावनाओं पर भारत में अब तक 4.1 करोड़ डॉलर का सट्टा लगाया जा चुका है।
अब तक कई गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा पुरस्कार अपनी झोली में डाल चुकी यह फिल्म ऑस्कर जीतेगी या नहीं, इसका फैसला 22 फरवरी को हो जाएगा लेकिन उससे पहले इस चमत्कारिक फिल्म ने भारतीय सट्टा बाजार को एक नया जीवन दे दिया है।
इससे पहले भारत में खेल, खासकर क्रिकेट में सट्टा लगाया जाता रहा है। हालांकि किसी भी प्रकार का सट्टा भारत में गैरकानूनी है लेकिन इस फिल्म की कामयाबी ने सट्टा बाजार के लोगों के मन से मानो कानून का भय खत्म कर दिया है। हर कोई अपनी जेब भरने के लिए इस फिल्म पर सट्टा लगाने के लिए तैयार है।
मुंबई के एक सट्टेबाज ने से कहा, "भारतीय सट्टा बाजार में एक नया चलन शुरू हो रहा है। यह पहला मौका है, जब ऑस्कर के नाम पर इतनी बड़ी राशि दांव पर लगाई गई है। सभी को आशा है कि बॉएल की फिल्म ऑस्कर जीतकर लाएगी।"
सट्टेबाजी से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइटों पर तो इस फिल्म के ऑस्कर के लिए नामांकित होने के साथ ही सट्टा लगनी शुरू हो गई थी लेकिन भारतीय बाजार में थोड़ी देरी से सक्रियता आई। सट्टेबाजों का मानना है कि हॉलीवुड की फिल्मों के प्रति लोगों के अनभिज्ञता के कारण ऐसा हुआ।
भारतीय सट्टेबाजों की तरह अंतर्राष्ट्रीय सट्टेबाज भी इस साल बॉएल की इस फिल्म को ऑस्कर की दौड़ में काफी आगे देख रहे हैं। यही कारण है कि विदेशों में इस फिल्म का भाव काफी ऊंचा रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











