रूबीना और अजहर जाएंगे स्कूल
ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' में बच्चों की भूमिका निभाने के बाद चर्चित हुए दोनों बाल कलाकार रूबीना अली और अजहर इस्माइल को मुंबई के एक स्कूल में दाखिला मिल गया है और अब वे बेहतर स्थिति में रह रहे हैं।
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के हवाले से बातया गया है कि रूबीना और उसका परिवार अभी भी गरीब नगर की झुग्गियों में ही रह रही है लेकिन वे जल्दी ही एक अत्याधुनिक अपार्टमेंट में जाने का इंतजार कर रहे हैं।
चर्चित फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर में मुख्य किरदार सलीम के भाई की भूमिका निभाने वाले अजहरुद्दीन अब मुंबई के सांता क्रूज इलाके में स्थित 25 लाख रुपये के घर में अपने परिवार के साथ रहने चला गया है।
गौरतलब है कि दोनों बाल सितारों को प्रति महीने एक धर्मांध ट्रस्ट की ओर से 5,500 रुपये भत्ता दिया जाएगा। लेकिन दोनों को यह राशि तभी दी जाएगी जब स्कूल में उनकी उपस्थिति 70 फीसदी से अधिक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











