'स्लमडॉग ...की सह निर्देशक हैं भारतीय

By Super

Slumdog Millionaire's co director Loveleen Tondan
फिल्‍म स्‍लमडॉग मिलिनयर ने प्रतिष्ठित गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार में पांच पुरस्‍कार जीतकर काफी चर्चा में है। इसके निर्देशक डैनी बायल विदेशी है जबकि इसकी सहनिर्देशिका एक भारतीय है।

फिल्म के निर्देशन में डैनी की सहायता दिल्ली में रहने वाली लवलीन टंडन ने की है। टंडन ने इस बारे में कहा कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म में उन्हें पहले कास्टिंग डाइरेक्शन का काम मिला, बाद में डैनी ने उन्हें सह निर्देशन का भार सौंपा।

फिल्म के सुर्खियों में आने के बाद भी टंडन चर्चा में नहीं है। इस संबंध में उन्होंने कहा, "मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने फिल्म के लिए काफी काम किया है। मैं पिछले हफ्ते ही घर लौटी हूं।"

फिल्म के बारे में टंडन ने कहा कि अप्रैल 2007 से ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। इससे पूर्व टंडन मीरा नायर और स्टीवन स्पाइलबर्ग की फिल्मों में भी कास्टिंग डाइरेक्शन का काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X