स्लमडॉग मिलिनयर का जलवा चीन में
ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनयर ' अब चीन में धूम मचाने की तैयारी कर रही है। यह फिल्म 26 मार्च से चीन के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चाइना फिल्म ग्रुप कार्पोरेशन (सीएफजीसी) के अधिकारी झांग जियोसांग ने बताया, "यह फिल्म पूरे में चीन में दिखाई जाएगी।"
सीएफजीसी के प्रवक्ता वेंग ली ने फरवरी में कहा था कि 'स्लमडॉग मिलिनयर ' चीन में दिखायी जाएगी क्योंकि इस फिल्म ने ऑस्कर में अपनी कलात्मक मूल्यता साबित की है।
उल्लेखनीय है कि 'स्लमडॉग मिलिनयर' ने आठ ऑस्कर पुरस्कार जीते थे। भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान को इसी फिल्म के लिए दो ऑस्कर मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications











