..................... Slumdog Millionaire blasted by Salman Rushdie | रुश्दी ने की स्लमडॉग... की आलोचना - Hindi Filmibeat

रुश्दी ने की स्लमडॉग... की आलोचना

By Staff

सुप्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी ने आठ ऑस्कर पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की आलोचना करते हुए कहा है यह एकदम असंभव सी घटना पर आधारित है।

अटलांटा इमोरी विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान के दौरान रुश्दी ने कहा कि यह किताब और फिल्म सिर्फ एक अच्छे एहसास के सिवा कुछ नहीं हैं।

उन्होंने कई स्थानों पर फिल्म के कथानक की भी आलोचना की। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे बच्चे एक बंदूक हासिल करने में सफल होते हैं और फिर अगले ही दृश्य में वहां से 1,000 किलोमीटर दूर स्थित ताजमहल के निकट दिखाई देते हैं।

उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब रुश्दी ने इस फिल्म की आलोचना की है इससे पहले जनवरी में उन्होंने समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' से कहा था कि मैं 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हैं।

उस समय उन्होंने कहा था, "फिल्म की कहानी वास्तविक नहीं लगती क्योंकि ऐसा नहीं हो सकता। मैं जादूई यथार्थवाद के खिलाफ नहीं हूं लेकिन कुछ तो ऐसा दिखना चाहिए जो संभव हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X