स्लमडॉग..बाफ्टा पुरस्कार में नामित
'गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स' में धूम मचाने के बाद मुंबई में फिल्माई गई ब्रिटिश निर्देशक डैनी बोएल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेर' ने 'ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स' (बाफ्टा) पुरस्कारों में भी अपनी छाप छोड़ने की तैयारी कर ली है।
झुग्गी में रहने वाले एक गरीब लड़के के करोड़पति बनने की कहानी पर आधारित मुंबई की मलिन बस्तियों में फिल्माई गई इस फिल्म को बाफ्टा पुरस्कारों के 11 अलग-अलग वर्गो में नामांकित किया गया है।
इसके अलावा हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट की फिल्म 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' को भी 11 वर्गो में नामांकित किया गया है। इन दोनों फिल्मों को 'मिल्क', 'फ्रॉस्ट/निक्सन' और 'द रीडर' के साथ 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' के लिए भी नामांकित किया गया है।
बहरहाल, 'स्लमडॉग मिलियनेर' को 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म', 'सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म', 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक', 'सर्वश्रेष्ठ संगीत', 'एडाप्टेड स्क्रीनप्ले', 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता', 'सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री', 'फिल्मांकन', 'एडिटिंग', 'प्रोडक्शन' और 'साउंड' के लिए नामांकित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











