'स्लमडॉग मिलिनेयर' ने जीते कई पुरस्कार

बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर.रहमान को 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के संगीत के लिए 'सैटेलाइट अवार्ड' से नवाजा गया। सैन डिएगो फिल्म क्रिटिक्स सोसाइटी ने भी इस फिल्म को 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म', 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक', 'सर्वश्रेष्ठ पटकथा', 'सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी', 'सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग' और 'सर्वश्रेष्ठ संगीत' के पुरस्कार से नवाजा।
'फिनिक्स फिल्म क्रिटिक्स सोसाइटी' ने भी इस फिल्म को छह पुरस्कारों से नवाजा है। फिल्म अभिनेता देव पटेल को भी उम्दा अभिनय के लिए सम्मानित किया गया।
'सेंट ल्यूइस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन' ने भी 'स्लमडॉग मिलिनेयर' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा शिकागो फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड समारोह में भी फिल्म को छह विभिन्न श्रेणियों में नामित किया था।
उल्लेखनीय है कि 'स्लमडॉग मिलिनेयर' फिल्म की कहानी मुंबई की मलिन बस्ती में रहने वाले एक 18 वर्षीय अनाथ युवक पर आधारित है जो 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के माध्यम से दो करोड़ रुपये जीत लेता है।


Click it and Unblock the Notifications