'स्लमडॉग में बच्चों को कम पैसे मिले'

उसके बाद फिल्म के विषय पर बात चली जिस पर अभिनेता अमिताभ ने भी फिल्म के निर्देशक डैनी बायल पर नाराजगी दिखाते हुए कहा कि फिल्म एक पश्चिमी मानसिकता से बनाई गई है।
अब नया विवाद शुरू हुआ है फिल्म मे काम करने वाले स्लम के बच्चों को दिए गए मेहनताने के उपर। फिल्म में स्लम के तीन बच्चों ने काम किया है। उन बच्चों के माता पिता का कहना है कि उन्हें फिल्म में काम करने के कम पैसे दिए गए है।
उनके अनुसार फिल्म में काम करने वाले अजहरूददीन, इस्माइल और रूबीना अली को घरो में काम करने वाले नौकरों से भी कम पैसे दिए गए है। रूबीना को एक साल के काम के लिए 500 पाउड (34,612 रुपए) और अजहरूददीन को 1700 (117,682 रुपए) पाउण्ड दिए गए है।
वहीं फिल्म के निर्माता डैनी बायल का इस बारे में कहना है, '' फिल्म बनाते वक्त अजहर और रूबीना का हित हमारे लिए सर्वोपरि रहा। हमने रूबीना और अजहर की पढाई के लिए एक ट्रस्ट बनाया है जो उनकी पढाई का पूरा खर्चा उठाएगी।''
वही उन बच्चों के परिवार वालों का कहना है कि एक तो फिल्म में काम करने के पैसे भी कम मिले उस पर किसी ट्रस्ट के बारे में कोई जानकारी है।
गौरतलब हो कि फिल्म को चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिल चुके है जिसमें सर्वश्रेष्ठ संगीत देने के लिए रहमान को पुरस्कार मिला है। वहीं फिल्म को आस्कर में 10 श्रेणियों में नामंकन मिला है।


Click it and Unblock the Notifications