स्‍लमडॉग किड्स करेंगे सोनिया का प्रचार

By Staff

फिल्‍म स्‍लमडॉग मिलिनयर में अपने शानदार अभिनय से विश्‍व स्‍तर पर नाम कमाने वाले बाल कलाकार रूबीना और अजहर ने कांग्रेस महासचिव सोनियां गांधी से उनके निवास स्‍थान 10 जनपथ पर मुलाकात की। उन्‍हें अपनी समस्‍याओं से अवगत कराया और पार्टी के चुनाव प्रचार में भाग लेने की इच्‍छा जताई।

उन दोनों ने सोनिया गांधी से अपने परिवार के लिए एक घर की मांग की है। इससे पहले सोनिया से मिलने जाने से पहले दोनों ने कुछ समय पत्रकारों के साथ बिताया।

सोनिया गांधी इन बच्‍चों से मिलकर काफी खुश हुई। उनसे जय हो गाने को सुना। उनसे काफी देर तक बात की। उनकी समस्‍याओं को सुना।

पार्टी के प्रवक्‍ता अभिषेक सिंघवी से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि हमने चुनाव में प्रचार के लिए बच्‍चों पर कोई दबाव नही बनाया है। वे स्‍वयं अपनी इच्‍छा से आए है। हमने उनका स्‍वागत किया।

कांग्रेस ने वैसे भी फिल्‍म के गाने जय हो को इस्‍तेमाल करने का अधिकार खरीद लिया है और अगर इसके कलाकार भी आ जाए तो सोने पे सुहागा ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X