अब और फिल्में नही करेगा स्लमडॉग किड
ऑस्कर पुरस्कार समारोह में धूम मचाने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में जमाल का किरदार निभाने वाले 12 वर्षीय टैनी चेडा ने कहा कि आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' के बाद वह किसी फिल्म में अभिनय नहीं करेंगे।
टैनी ने कहा कि वह अब अपना ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "करन जौहर की फिल्म माई नेम इज खान में मैं शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभा रहा हूं। मेरा किरदार काफी छोटा है लेकिन महत्वपूर्ण है।"
टैनी ने कहा कि उनके माता-पिता ने निर्णय लिया है कि वह पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जौहर की फिल्म के बाद वह अपना पूरा समय पढ़ाई में लगाएंगे।
More from Filmibeat
करन जौहर टैनी चेडा बालीवुड माई नेम इज खान शाहरूख खान स्लमडॉग मिलिनयर bollywood film my name is khan karan johar shah rukh khan tanay chedda


Click it and Unblock the Notifications











