स्लमडॉग..की डीवीडी में गड़बड़ियां
ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की नई डीवीडी में कई गड़बड़ियों की शिकायतें आई हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार डीवीडी से फिल्म के कई दृश्य गायब हैं। जिन लोगों ने डीवीडी खरीदी है, उन्होंने इस संबंध में शिकायत की है।
डीवीडी के खरीदारों ने कहा कि पैकेट पर जो जानकारियां दी गई हैं, वह डीवीडी से गायब है। डीवीडी बेचने वाली कंपनी एमेजॉन ने कहा है कि उसके पास इस संबंध में शिकायतें आ रही है।
'स्लमडॉग मिलियनेयर' की डीवीडी बनाने वाली कंपनी फोक्स ने कहा कि जिन लोगों को गड़बड़ी वाली डीवीडी मिली है, उनकी डीवीडी बदल दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications