अनिल-रहमान पर मानहानि का केस

तपेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि फिल्म के नाम स्लमडॉग मिलिनयर में स्लम में रहने वालो को कुत्ते के समान बताया गया है। इस बात से स्लम में रहने वालों का कितना अपमान हुआ है। इसलिए उन्होंने फिल्म में संगीत देने वाले ए आर रहमान और अभिनय करने वाले अनिल कपूर के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है कि एक भारतीय होने के नाते वे इस फिल्म का हिस्सा बने।
तपेश्वर ने और जानकारी देते हुए कहा कि स्लम डवेलरस ने राज्य और राष्ट्रीय मावन अधिकार समिति को भी इस आशय से ज्ञापन दिया है कि वे अनिल कपूर और ए आर रहमान के खिलाफ कुछ आवश्यक कदम उठाए।
अभी कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म के निर्देशक डैनी बायल पर यही आरोप लगाया था कि उन्होंने एक पश्चिमी मानसिकता से फिल्म बनाई है जिसमें भारत को एक भूखे नंगे देश के रूप में पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications