ऐश्वर्या के डांस से इंप्रेस 'उड़ी-उड़ी' के कोरियोग्राफर
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऐश्वर्या का लुक उनकी पिछली सारी फिल्मों से बिल्कुल जुदा है। उन्होने इस फिल्म में एक नर्स की भूमिका की है जबकि फिल्म के हीरो रितिक रोशन ने एक ऐसे जादूगर की भूमिका निभाई है जिसे एक शो के दौरान लकवा मार गया है और उसके शरीर का आधा हिस्सा बेकार हो चुका है।
गुजारिश फिल्म के गीत उड़ी-उड़ी की झलकियां सभी अपने टीवी सेट पर देख रहे हैं। इस गाने को चर्चित फिल्म 'स्लमडाग मिलिनेयर' के कोरियोग्राफर लांगजाइनस फर्नाडिज ने कोरियोग्राफ किया है। फर्नांडिज इस फिल्म में ऐश के डांस से बिल्कुल अभिभूत हैं। वह कहते हैं कि ऐश्वर्या राय का डांस सीधे दिल को छूता है।
लांगजाइनस ने कहा "ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। हमने ऐश्वर्या को ऐसा नृत्य करते हुए कभी नहीं देखा है। पहले की तुलना में इस बार उन्होंने ज्यादा शानदार तरीके से नृत्य किया है। वह एक शानदार नृत्यांगना हैं और उनका नृत्य दिल को छू लेने वाला होता है।"
फर्नांडिज के मुताबिक "संजय इस गाने को काफी अलग तरीके से और शानदार ढंग से फिल्माना चाहते थे। मैंने उनसे कहा कि हम यदि इसमें थोड़ा सा स्पेनिश स्टाइल का प्रयोग करेंगे तो यह अच्छा रहेगा। उन्हें मेरा विचार पंसद आया और हमने इस गाने को काफी शानदार तरीके से फिल्माया।" उल्लेखनीय है कि वे फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के चर्चित गाने 'पप्पू कांट डांस साला..' के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार पा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











