Watch: सब्यसाची के ब्राइडल कलेक्शन में झुग्गी के बच्चे, वीडियो देख खुद सब्यसाची भी हुए हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा देखने के लिए मिल जाता है जिसको देखकर काफी सारे लोग हैरान हो जाते हैं। अपनी लोग क्रिएटिविटी भी दिखाते हुए नजर आते हैं। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि हाल ही में लखनऊ की एक मलीन बस्ती के बच्चों ने सब्यसाची के ब्राइडल कलेक्शन को रीक्रिएट कर दिया है।
सब्यसाची मे की बच्चों की तारीफ
अब इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और यहां तक कि खुद डिजाइनर सब्यसाची ने इन बच्चों की तारीफ की है। बता दे कि बच्चों के लिए काम करने वाला लखनऊ स्थित एक एनजीओ इनोवेशन फॉर चेंज ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो पर सब्यसाची द्वारा रिएक्शन भी दिया गया।
हेरिटेज ब्राइडल कलेक्शन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सब्यसाची द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया था और इसमें मॉडल अपने हेरिटेज ब्राइडल कलेक्शन को दिखाती हुई नजर आई। इसके साथ में कैप्शन दिया गया था कि रेड सीजनल नहीं है और यह आईकॉनिक है। इसी के चलते बच्चों ने दान किए हुए कपड़ों से बने कॉस्ट्यूम का प्रदर्शन करने के लिए लुक को एक बार फिर से रीक्रिएट किया है।
12 से 17 साल की बच्चियों ने किया रीक्रिएट
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 15 साल की उम्र के बच्चे अपनी क्रिएटिविटी को दिखाते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो में 12 से 17 साल की लड़कियां लाल कॉस्ट्यूम पहने हुए देखी जा सकती है। इस वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि इन बच्चों के अंदर कितनी ज्यादा क्रिएटिविटी है।
गरीब असाह बच्चों की क्रिएटिविटी को सलाम
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि यह बच्चे बहुत गरीब हैं और असहाय परिवार से आते हैं। लोगों के दान किए हुए कपड़ों को छांटकर इन्होंने अपनी क्रिएटिविटी के माध्यम से डिजाइनर पोशाक बनाने की कोशिश की है। हाल ही में सब्यसाची का एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने ऐसा कुछ करने का फैसला लिया था।
सब्यसाची मे भी किया रिएक्ट
अब सब्यसाची द्वारा भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया गया है और उन्होंने इस वीडियो को दोबारा पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें विजेता घोषित कर देना चाहिए। साथ ही इस वीडियोके कमेंट बॉक्स में भी एक दिल वाला इमोजी उन्होंने शेयर किया। इसके अलावा इस वीडियो पर कई सारे बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट किया है।


Click it and Unblock the Notifications











