Teaser- भारत से रिलीज हुआ Slow Motion सॉंग का टीजर- सलमान और दिशा का रोमांस है दमदार

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत के ट्रेलर ने तो धमाका किया ही हुआ था कि अब इस फिल्म के पहले गाने स्लो मोशन ने भी आकर धमाल मचा दिया है। बता दें कि इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है जो कि शानदार लग रहा है। गाने के टीजर में सलमान खान..दिशा पटानी के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सर्कस के गेटअप में दिख रहे सलमान खान और दिशा पटानी की जोड़ी धमाकेदार लग रही है।

इस गाने को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इतना तो तय है कि गाना जबरदस्त होने वाला है। इस गाने की खास बात ये भी होने वाली है कि पहली बार सलमान खान के साथ दिशा पटानी नजर आएंगीं।

salman khan, bharat, disha patani, सलमान खान, भारत, दिशा पटानी

दिशा पटानी का सेक्सी लुक इस गाने में देखने को मिल रहा है। पीली साड़ी में दिशा कहर ढा रही हैं। वहीं सलमान खान का इस गाने में जवानी लुक दिखाई दे रहा है।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ही उनके लुक को लेकर काफी ज्यादा तारीफ की जा रही थी। फिलहाल फिल्म को जून 5 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ अहम किरदार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X