'हमारी फिल्म से नाम जोड़कर सुपरस्टार्स को शर्मिंदा मत करिए'
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो चुका है। हाल ही में दीपिका पादुकोण को एक फिल्म अनालिस्ट ने ट्विटर पर लिखा कि उनका नया हॉलीवुड ट्रेलर अच्छा था और पद्मावती भी अच्छी होगी।
इस बात का जवाब दीपिका ने एक मुस्कुराहट के साथ दिया। बस इसके बाद इंटरनेट पर ये वायरल हो गया कि दीपिका ने अपनी अगली फिल्म कंफर्म कर दी है।

लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद संजय लीला भंसाली फिल्म्स ने ये घोषणा की कि फिल्म से जुड़ी कोई भी स्टारकास्ट अभी फाइनल नहीं की गई है। इसके साथ ही फिल्म की टीम ने रिक्वेस्ट की कि इतने बड़े नाम फिल्म से जोड़ कर स्टार्स को शर्मिंदा ना करें।
गौरतलब है कि हाल ही में खबर थी कि फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं और उनके पति की भूमिका के लिए विक्की कौशल को साइन किया गया है। लेकिन विक्की ने फिल्म ये सोच कर छोड़ दी, कि पता नहीं उनका किरदार निखर कर सामने आएगा या नहीं।
["ना मैं प्रेगनेंट हूं और ना ही मेरी शादी हो रही है"]
वहीं दीपिका के पति के लिए एक टीवी एक्टर को भी अप्रोच किया गया था लेकिन दीपिका ने साफ कर दिया कि वो किसी टीवी एक्टर की पत्नी बनने में असहज हैं। इसके अलावा इस रोल के लिए शाहिद कपूर का नाम भी सामने आया।
वहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने पांच घंटे भंसाली के साथ मीटिंग की है और माना जा रहा है कि फिल्म के विलेन अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए उनकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
[5 मिनट के ठुमकों के लिए 4 करोड़...ये होता है STARDOM!]


Click it and Unblock the Notifications