वाकई में दुनिया के छक्के छुड़ाने की तैयारी में शाहरूख का 'स्लैम टूर'

मुंबई। डांस, मस्ती, धमाल और कमाल की परफाॅरमेंस, कुछ ऐसे रंग में रंगा नजर आ रहा है शाहरुख खान का 'स्लैम टूर'। यूएस के विभिन्न शहरों से 'हैप्पी न्यू ईयर' की कास्ट लाइव परफाॅरमेंस कर रही है। जिसकी तस्वीरें जारी हो चुकी हैं। हालांकि शाहरुख के स्लैम टूर के प्रोमों पहले ही जारी कर दिए गए थे। स्टारकास्ट वर्जीनिया, ह्यूस्टन, न्यू जर्सी, वाशिंगटन, डीसी, शिकागो जैसी जगह पर वे परफॉर्म करेंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के लिए मुम्बई एयरपोर्ट से यूस के लिए उड़ान भरी थी। शाहरुख के साथ हैप्पी न्यू ईयर के क्रू मेंबर्स, सहित स्टारकास्ट यानि दीपिका पादुकोण, मलायका अरोड़ा खान, हनी सिंह, अभिषेक बच्चन, विवान शाह और डायरेक्टर फरहा खान भी गई हैं।

खास है कि स्लैम टूर पर हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी को भी ले गए हैं। दूसरी तरफ माधुरी दीक्षित ने भी अपने हाथ से यूएस के स्लैम टूर का चांस जाने नहीं दिया। शाहरुख के कहने पर वह भी शाहरुख के साथ जाने को तैयार हो गईं। माधुरी दीक्षित अपने पुराने हिट गीतों पर डांस करती नजर आएंगी। शाहरुख खान के 'स्लैम टूर' को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। विदेश में परफॉर्म करने के बाद शाहरुख भारत लौटेंगे और दिवाली पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म का प्रचार करेंगे। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं शाहरुख खान के स्लैम टूर की स्टारकास्ट के डांसिंग अंदाज.........

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X