'धूम 3' से उम्मीदें बहुत ज्यादा: अभिषेक बच्चन
गौरतलब है कि पिछले दिनो खबर आयी थी कि अभिषेक फिल्म के प्रमोशन पर ज्यादा तवज्जो ना दिेये जाने से खफा है जिस पर प्रतिक्रिया दते हुए अभिषेक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मुझे जहा-जहां बुलाया गया था मैं वहां-वहां गया इसलिए इस तरह किसी भी बात का कोई प्रश्न ही नहीं होता है।
मालूम हो कि धूम की तीनों पार्ट में काम करने वाले अभिषेक बच्चन ने दोनों ही पार्टों में जबरदस्त ख्याति बटोरी है। उनका जय दीक्षित का किरदार लोगों के जहन में आज भी जिंदा है। तो वहीं पर्दे में उनके सहायक के रूप में दिखने वाले कॉमेडी करेक्टर अली का किरदार उदय चोपड़ा ने निभाया है, जिनको भी फिल्म के प्रमोशन में तवज्जो नहीं मिल रही है।
फिल्म में आमिर की हिरोईन कैटरीना कैफ हैं। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और फिल्म के निर्देशक विष्णु आचार्य है। फिल्म के प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है क्योंकि इस फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
