..................... Skin Care Tips: 52.9°C heat don't do this mistake, oily skin women avoid these things - Hindi Filmibeat

Actress Skin Care Tips: गर्मी में चिपचिपी स्किन से हैं परेशान, फॉलो करें दीपिका पादुकोण के ये टिप्स

Actress Skin Care Tips

Skin Care Tips: गर्मियों में स्किन ग्लोइंग और डर्ट फ्री रखना एक बड़ा टास्क होता है। गर्मियों में स्किन के डल, बर्न, धब्बे, रफनेस होने का खतरा बना रहता है। वहीं जब गर्मी का तापमान 52.9°C तक पहुंच जाए तो ऐसे में स्किन को सिर्फ सनस्क्रीन से ठीक करना मुमकिन नहीं है। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अगर आपकी भी स्किन ऑयली है तो आप आज ही हो जाएं सतर्क और और अपनाएं दीपिका पादुकोण के टिप्स।

बार बार मुंह धोना
गर्मी और तपन बढ़ने से हम परेशान हो जाते हैं ऐसे में अपना चेहरा बार-बार वॉश करते हैं। इससे हम तो रिलैक्स हो जाते हैं, लेकिन हमारी स्किन इरिटेट हो जाती है। ऐसे में ऑयल आपके चेहरे से और ज्यादा निकलने लगता है। कोशिश करें कि आप दिन में दो बार ही अपना फेस वॉश करें। या क्लींजिंग करें।

मॉइश्चराइजर स्किप करना
हम सोचते हैं कि गर्मी हैं मॉइश्चराइजर स्किप कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से प्रॉब्लम और भी बढ़ जाएगी। त्वचा की नेचुरल नमी बनाए रखने के लिए यह जरूरी होता है। आप जैल भी फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे स्किन भी मॉइश्चराइजर रहेगी और पोर्स बंद नहीं होंगे।

हार्श स्क्रब का ना करें इस्तेमाल
गर्मियों में स्किन से ऑयल ज्यादा प्रोड्यूस होता है। इससे डलनेस और ब्लैकहेड्स की समस्या भी अधिक होने लगती है। ऐसे में कुछ लोग हार्श स्क्रब का इस्तेमाल कर लेते हैं जो स्किन को छील देता है। इससे आपकी चेहरे पर हल्के जख्म भी बन जाते हैं। कोशिश करें कि घर के नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करें।

खुद के हाइड्रेट रखना
गर्मियों में यह बेहद जरूरी होता है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें। जी हां, अगर आप खुद को हाइड्रेट रखेंगे तो आपकी स्किन भी हाइड्रेट दिखेगी और आपको किसी अन्य स्किन प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X