कैलेंडर गर्ल्स का पहला लुक लीक, उत्तेजक हसीनाओं ने लूटा दिल

एक बार फिर से रियल स्टोरी के रियल निर्देशक मधुर भंडारकर अपनी आने वाली मूवी 'कैलेंडर गर्ल्स' को लेकर चर्चा में हैं। अपनी फिल्म के बारे में सस्पेंस बनाये रखने के लिए मधुर ने अपनी फिल्म का जिक्र किसी से नहीं किया है लेकिन उनके ना चाहते हुए भी फिल्म का पहला लुक ना जाने किसकी गलती से मीडिया में लीक हो गया है। फिल्म का पहला लुक उम्मीद के कई गुना उत्तेजक है।

फिल्म के पहले पोस्टर में ही पांच कमसिन हसीनाएं गोल्डेन बिकनी में नजर आ रही हैं लेकिन उनके सेक्सी बदन पर बिकनी तो दिख रही है लेकिन उनके चेहरे कैप से छुपे हुए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' पांच ऐसी मॉडलों की कहानी है जो कि अलग-अलग शहरों से आयी हैं और बिकनी टैलेंट हंट में एक साथ मिलती है। इन्ही पांचो की जिंदगी से जु़ड़ी है मधुर की नई फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स'।

मधुर ने अपनी पांचों हिरोईनों का नाम तक भी गुप्त रखा है लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पहली तस्वीर लीक हो गई है लेकिन फिल्म की पहली तस्वीर ने लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके पहले खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए उन्होंने दीपिका पादुकोण से बात की थी, लेकिन यह अफवाह साबित हुई।

भंडारकर ने 'फैशन', 'पेज थ्री' और 'कॉरपोरेट' जैसी फिल्में की हैं। उनके द्वारा निर्देशित अंतिम फिल्म करीना कपूर अभिनीत 'हीरोइन' थी, जो 2012 में रिलीज हुई थी।

आईये डालते हैं मधुर की फिल्मों पर एक नजर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X