'सिया' फिल्म को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, रंगबाज एक्टर विनीत सिंह फिल्म में आएंगे नज़र

'मसान', 'आंखों देखी', 'न्यूटन' जैसी फिल्मों के बाद अब दृष्यम फिल्म्स 'सिया' नाम की फिल्म लेकर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में भी भारत की महिलाओं की स्थिति से जुड़ी कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के जरिए मनीष मुंद्रा निर्देशन की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं।

दरअसल, 'सिया' एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो सभी मुश्किलों सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ाई लड़ने का फैसला करती है और पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है। इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा पांडेय को 'सिया' और रंगबाजज के विनीत कुमार सिंह को फिल्म के लीड रोल के लिए चुना गया है।

siya-movie-announced-rangbaaz-actor-vineet-singh-will-be-in-lead-role

इस फिल्म के बारे में बात करेत हुए डायरेक्टर मनीष मुंद्रा ने कहा, 'दिन-ब-दिन, साल दर साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 'सिया' में घोर महिलाओं के साथ होने वाले अमानवीयता को दिखाने का प्रयास है। इसमें शक्तिहीन, निर्दोष महिलाओं को एक ऐसी दुनिया में रखा जाता है जहां सेक्स को वर्जित और फिर भी महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट के रूप में देखा जाता है।'

फिल्म की एक्ट्रेस पूजा पांडेय ने कहा- 'एक महिला के रूप में, यह कहानी मुझे महत्वपूर्ण लगी। यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताना बहुत ज़रूरी है, यह अनगिनत पीड़ितों की भावनाओं को दिखाता है।'

विनीत कुमार सिंह ने फिल्म के बारे में कहा, 'एंटरटेनमेंट और संदेश के बीच हमेशा से पतली रेखा होनी चाहिए। दृश्यम फिल्म्स 'सिया' के ज़रिये इस लक्ष्य को पूरा करने में विश्वास रखते हैं। 'दृश्यम' फिल्म्स बैनर तले बन रही यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को देशभर में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X